पटना में घर पर जारी अनशन के दौरान बिगड़ी प्रशांत किशोर की तबीयत

बीपीएससी परीक्षार्थियों की मांगों को पूरा कराने के लिए आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर की तबीयत मंगलवार सुबह बिगड़ गई। पटना (बिहार) में अपने घर पर अनशन पर बैठे किशोर को उनके समर्थक एम्बुलेंस से मेदांता अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज जारी है। गौरतलब है कि प्रशांत 2 जनवरी से आमरण अनशन पर बैठे हैं।

Load More