पटना में चेन छीनने का विरोध करने पर सुबह 4 बजे बीजेपी नेता की गोली मारकर की गई हत्या
पटना (बिहार) में सोमवार सुबह 4 बजे बीजेपी नेता श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा की बदमाशों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, सोने की चेन लूटने का विरोध करने पर अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। सोमवार को नेता के बेटे का 'रोका' हुआ था और वह रिश्तेदारों को ऑटोरिक्शा पकड़वाने के बाद लौट रहे थे।