जमुई, बांका के बाद अब पटना में छात्राओं से बीच सड़क पर हुई छेड़खानी, विरोध करने पर की मारपीट
बिहार में जमुई, समस्तीपुर और बांका के बाद अब पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र में दो मनचलों द्वारा कोचिंग से लौट रही तीन छात्राओं से छेड़खानी का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्राओं के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट हुई। CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।