पटना में जेडीयू दफ्तर के बाहर लगे 'बिहार करे पुकार, आइए निशांत कुमार' लिखे पोस्टर
पटना (बिहार) में जेडीयू दफ्तर के बाहर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं जिनमें लिखा है, "बिहार करे पुकार, आइए निशांत कुमार।" जेडीयू के कार्यकर्ता लगातार निशांत से सक्रिय राजनीति में आने की अपील कर रहे हैं। हालांकि, निशांत अभी तक राजनीति में आने के सवाल पर चुप्पी साधे हैं।