पटना में दिनदहाड़े गोलीबारी करने वाले सभी 4 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पटना के कंकड़बाग इलाके में मंगलवार को दिनदहाड़े एक घर के बाहर गोलीबारी करने वाले 4 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गोलीबारी के बाद वे एक घर में छिप गए थे जिसके बाद पुलिस ने इमारत को चारों तरफ से घेर लिया था। एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा, "इमारत के अंदर सभी नागरिक सुरक्षित हैं...स्थिति सामान्य है।"