बिहार में दिवाली की रात नाबालिग के साथ हुआ गैंगरेप, बीमार पिता को ढूंढने निकली थी
पटना (बिहार) के बाढ़ क्षेत्र में दिवाली की रात 17 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह बीमार पिता की तलाश में छोटी बहन के साथ निकली थी और स्थानीय युवक बंदूक की नोक पर उसे सुनसान जगह ले गए। पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।