पटना में नॉनवेज पार्टी के बाद 4 दोस्तों की मौत, जहरीली शराब पीने की आशंका
बिहार के पटना स्थित बाढ़ थाना क्षेत्र में नॉनवेज पार्टी के दौरान चार युवकों की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत का आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। चारों को अस्पताल से पटना रेफर किया गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।