पटना में पुराने दोस्त के घर पहुंचे नए राज्यपाल आरिफ, मित्र बोले- कृष्ण-सुदामा जैसा मिलन था
बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सोमवार को पटना में अपने पुराने दोस्त के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। उनके मित्र नियाज़ ने कहा, "50 साल पुरानी दोस्ती कौन याद रखता है, उनसे मिलना कृष्ण-सुदामा के मिलने जैसा था।" वहीं, राज्यपाल ने दोस्त के घर चाय मिलने पर कहा कि उन्होंने 10 साल से चाय छोड़ दी है।