पटना में पूर्व मंत्री के सरकारी आवास पर हुई चोरी; कूलर, पंखा, कंबल, टोंटी सब चुरा ले गए चोर

पटना (बिहार) के सचिवालय थाना क्षेत्र स्थित पूर्व मंत्री एवं चेनारी से वर्तमान विधायक मुरारी प्रसाद गौतम के सरकारी आवास में चोरी हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, चोर आवास से पंखा, कूलर, गद्दे, कंबल, तकिया, टोंटी और नल तक चुराकर ले गए हैं। सचिवालय थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Load More