पटना में प्रदर्शनरत BPSC अभ्यर्थियों से मिले राहुल गांधी, कहा- आपके साथ हूं, मदद करूंगा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पटना (बिहार) के गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों से शनिवार को मुलाकात की। राहुल ने अभ्यर्थियों से बातचीत की और कहा कि वह उनके साथ हैं और उनकी मदद करेंगे। राहुल ने लालू यादव व तेजस्वी यादव से भी मुलाकात की।

Load More