पटना में भीषण गर्मी के चलते 8वीं तक के सभी स्कूल 30 जून तक रहेंगे बंद
पटना में भीषण गर्मी के चलते ज़िलाधिकारी कुंदन कुमार ने शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 30 जून तक कक्षा 8वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह रोक प्री-स्कूलों पर भी समान रूप से लागू रहेगी। आदेश में कहा गया है, गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।