पटना में भीषण सड़क हादसा, फोरलेन पर ट्रक में जा घुसी अनियंत्रित कार; 5 कारोबारियों की हुई मौत
पटना (बिहार) के परसा बाज़ार क्षेत्र में पटना-गया फोरलेन पर बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसे में कार सवार 5 कारोबारियों की मौत हो गई। दरअसल, तेज़ रफ्तार अनियंत्रित कार पीछे से एक ट्रक से टकरा गई और करीब 25 मीटर तक ट्रक के साथ घिसटती रही। कार को गैस कटर से काटकर सभी शवों को बाहर निकाला गया।