पटना में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर आज बंद रहेंगे ये रास्ते

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा का आज पटना में समापन है। इसके मद्देनज़र जंक्शन से गांधी मैदान के लिए दिनभर ऑटो व ई-रिक्शा के परिचालन पर रोक लगाई गई है। कुर्जी, भट्टाचार्य रोड, छज्जूबाग, मछुआ टोली जैसे गांधी मैदान जाने वाले अन्य सभी रास्तों को डायवर्ट किया गया है। यात्रा के दौरान डाकबंगला चौराहा भी बंद रहेगा।

Load More