पटना में सीएम आवास के घेराव की कोशिश कर रहे BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पटना में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव करने की कोशिश कर रहे बीपीएससी टीआरई-3 के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्च कर दिया। टीआरई-3 का सप्लिमेंट्री रिज़ल्ट जारी करने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों को वीवीआईपी इलाके में प्रदर्शन नहीं करने को कहा गया था। बकौल रिपोर्ट्स, कार्रवाई के दौरान कई अभ्यर्थी घायल हुए हैं।

Load More