दुर्गा मेले से पैदल लौट रहे 6 नाबालिगों को बिहार में स्कॉर्पियो ने रौंदा, 2 की हुई मौत
पटना (बिहार) के अटल पथ पर रविवार देर रात तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो ने दुर्गा पूजा मेले से लौट रहे 6 नाबालिगों को रौंद दिया जिसमें 16 व 17 साल के दो नाबालिगों की मौत हो गई और 4 घायल हैं। हादसे के समय स्कॉर्पियो पलटकर करीब 80 मीटर दूर सड़क पर जा गिरी जिसकी चपेट में एक बाइक सवार भी आ गया।