पटना में स्कॉर्पियो सवार लोगों ने की दिनदहाड़े फायरिंग, लापरवाही बरतने पर 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पटना (बिहार) में स्कॉर्पियों सवार कुछ लोगों ने शनिवार को कथित तौर पर खड़ी कार में टक्कर मारने के बाद कार के मालिक से बहस की और बाद में दिनदहाड़े हवा में फायरिंग की। बकौल एसएसपी, मामले में तुरंत कार्रवाई न कर लापरवाही बरतने पर 14 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं। पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है।