पटना म्यूज़ियम परिसर में पड़े 100 से अधिक वर्ष पुराने रोड रोलर को किया गया संरक्षित
बिहार में पटना संग्रहालय परिसर में करीब 18 महीने से पड़े 100 से अधिक वर्ष पुराने रोड रोलर को पथ निर्माण विभाग ने संरक्षित कर लिया है। खुले आसमान के नीचे रहने के कारण इसके आस-पास घास उग आई थी और ढांचा जर्जर हो गया था। इंग्लैंड की 'जॉन फाउलर ऐंड कंपनी' द्वारा निर्मित यह रोड रोलर भाप चलित था।