पटना साहिब गुरुद्वारा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, लंगर हॉल में RDX रखे जाने का दावा

पटना साहिब गुरुद्वारा (बिहार) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। गुरुद्वारा के प्रबंधक कमिटी पदाधिकारियों को सोमवार शाम मिले ई-मेल में लिखा था कि लंगर हॉल में आरडीएक्स छिपाकर रखा गया है। सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। बकौल रिपोर्ट्स, ईमेल में 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद, आईएसआई ज़िंदाबाद' लिखा था।

Load More