पटना एचसी के चीफ जस्टिस के नाम से डीजीपी को आदेश दिलवाने वाले निलंबित अफसर ने किया सरेंडर

पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के नाम पर बिहार के तत्कालीन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को कॉल करवाकर आदेश दिलवाने के आरोपी निलंबित आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार ने मंगलवार को पटना के सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आदित्य ने अपने केस खत्म कराने और बेहतर पोस्टिंग के लिए दोस्त से फोन करवाए थे और वह अक्टूबर 2022 से फरार थे।

Load More