पटना एम्स के सुरक्षाकर्मियों ने कैंसर मरीज़ के परिजन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
पटना एम्स (बिहार) के सुरक्षाकर्मियों ने एक कैंसर मरीज़ के परिजन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जिसमें मरीज़ के परिवार के एक सदस्य की मौत होने की खबर है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि मौत की बात अब तक स्पष्ट नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरीज़ को भर्ती कराने को लेकर कैंसर मरीज़ के परिजन और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद हुआ था।