पटना एम्स के हॉस्टल में छात्र ने की खुदकुशी; नोट में लिखा- छोड़कर चली गई, जी कर क्या करूंगा
पटना (बिहार) एम्स में पीजी की पढ़ाई कर रहे 25-वर्षीय छात्र ने हॉस्टल में खुदकुशी कर ली है। पुलिस को 4 पन्ने का सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि 'वह मुझे छोड़कर चली गई, अब जी कर क्या करुंगा' लेकिन उसमें प्रेमिका का नाम नहीं है। छात्र हरियाणा का था और एनेस्थीसिया विभाग में प्रैक्टिस कर रहा था।