पटना एयरपोर्ट पर बम होने की सूचना देने वाले शख्स को हिरासत में लिया गया है: बिहार पुलिस

पटना (बिहार) के एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि बुधवार को पटना एयरपोर्ट पर बम होने की सूचना देने वाले शख्स को समस्तीपुर पुलिस ने हिरासत में लिया है। बकौल एसएसपी, प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि शख्स शराब के नशे में था और इसी दौरान उसने फोन किया था। पुलिस मामले को लेकर शख्स से पूछताछ कर रही है।

Load More