पटना की अदालत ने 'मोदी सरनेम' केस में राहुल गांधी को 25 अप्रैल को पेश होने का दिया आदेश
पटना (बिहार) की अदालत ने बुधवार को 'मोदी सरनेम' से जुड़े एक मानहानि केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 25 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया। दरअसल, सुनवाई के दौरान राहुल गांधी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी के वकील के मुताबिक, राहुल ने जानबूझकर कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया।