पटना में असामाजिक तत्वों ने मेघालय के 2 लोगों से की मारपीट, सीएम संगमा ने की निंदा
पटना (बिहार) में असामाजिक तत्वों ने मंगलवार को मेघालय स्थित एक चर्च के 2 लोगों और उनके स्थानीय परिचितों से मारपीट की। पुलिस ने बताया कि दोनों लोगों को सुरक्षा के साथ एयरपोर्ट पहुंचा दिया गया है और असामाजिक तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है। वहीं, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने ट्वीट कर घटना की निंदा की है।