पटना में गर्मी के चलते कल से सुबह 11:45 बजे होगी स्कूलों की छुट्टी
पटना (बिहार) के ज़िलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बढ़ती गर्मी के मद्देनज़र ज़िले के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। ज़िलाधिकारी ने एक आदेश जारी कर कहा कि 15 अप्रैल (शनिवार) से सभी स्कूलों में सुबह 11:45 बजे तक ही पढ़ाई होगी। यह आदेश ज़िले के प्री-स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू होगा।