पटना में चल रहा है फोटो सेशन, मोदी फिर से बनेंगे पीएम: विपक्षी दलों की बैठक पर अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों की बैठक को लेकर कहा है, "आज पटना (बिहार) में फोटो सेशन चल रहा है।" उन्होंने कहा, "विपक्ष कितना भी हाथ मिला ले लेकिन एकता संभव नहीं है और अगर एकता हो गई तो भी 2024 में नरेंद्र मोदी का 300 से अधिक सीटों के साथ फिर से प्रधानमंत्री बनना तय है।"