पटना में छठ पर सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उमड़ी भारी भीड़, तस्वीरें आईं सामने

पटना (बिहार) में रविवार को छठ पर सूर्य को सांध्य अर्घ्य देने के लिए गंगा नदी के किनारे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। पटना के 100 से अधिक गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने सूर्य की पूजा कर अर्घ्य दिया। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में अपने आवास पर सूर्य को अर्घ्य दिया।

Load More