पटना में पीएम संग रोड शो में नीतीश थामे दिखे 'कमल' का चिह्न; आरजेडी सांसद ने दी प्रतिक्रिया
पटना (बिहार) में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रोड शो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी का चुनाव चिह्न 'कमल' थामे दिखे। इस पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने लिखा, "क्या से क्या हो गया देखते-देखते...ये बेचारगी जो चेहरे पर दिख रही है, वह अच्छी नहीं लग रही।" गौरतलब है, यह प्रधानमंत्री का पटना में पहला रोड शो था।