पटना में राबड़ी आवास पर पहुंची ईडी की टीम, लैंड फॉर जॉब मामले में लालू व तेजस्वी को दिया समन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम शुक्रवार को पटना (बिहार) स्थित राबड़ी आवास पहुंची। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी ने ज़मीन के बदले नौकरी के मामले में पूछताछ के लिए आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को 30 जनवरी और उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को 29 जनवरी को बुलाया है। इससे पहले ईडी ने तेजस्वी को 5 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था।

Load More