पटना में रावण दहन कार्यक्रम में सीएम नीतीश के हाथ से गिरा तीर
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विजयादशमी के मौके पर पटना के गांधी मैदान में तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। हालांकि, रावण दहन कार्यक्रम में नीतीश के हाथ से पहले तीर गिर गया था। एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने 'X' पर इसका वीडियो शेयर कर लिखा, "संकेत है कि तीर आपसे संभल नहीं रहा।"