पटना में विश्वेश्वरैया भवन में 12 घंटे से आग बुझाने का काम जारी, सीएम नीतीश ने लिया जायज़ा

बिहार के पटना में स्थित विश्वेश्वरैया भवन में बुधवार की सुबह से लगी आग 12 घंटे बाद भी नहीं बुझ पाई जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायज़ा लिया। बकौल नीतीश, अग्निशमन विभाग आग पर काबू पाने का लगातार प्रयास कर रहा है। गौरतलब है, इमारत में राज्य सरकार के कई विभागों के कार्यालय हैं।

Load More