पटना में शीतलहर को देखते हुए 14 जनवरी तक बंद रहेंगे 10वीं तक के सभी स्कूल
पटना के ज़िलाधिकारी ने आदेश जारी कर कहा है कि शीतलहर के मद्देनज़र पटना में 10वीं कक्षा तक के सभी सरकारी व निजी स्कूल 9 जनवरी से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। हालांकि, बोर्ड परीक्षा से जुड़ी सभी गतिविधियां सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक जारी रह सकेंगी। स्कूल ऑनलाइन क्लास होने पर छात्रों को सूचित करेंगे।