पटना में हत्या के मामले में लालू यादव के भाई के पोतों को किया गया अरेस्ट: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटना (बिहार) में एक दारोगा के बेटे आर्यन की हत्या के मामले में पुलिस ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े भाई के 2 पोतों को गोपालगंज से गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, शुक्रवार को बर्थ-डे पार्टी में आर्यन का आरोपियों से विवाद हुआ था और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई थी।