पटना स्टेशन पर शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की भीड़ के कथित वीडियो पर आरपीएफ ने दी प्रतिक्रिया
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित की जाने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए पटना स्टेशन पर पहुंचे अभ्यर्थियों की भीड़ का एक कथित वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में पटना स्टेशन पर हज़ारों अभ्यर्थी नज़र आ रहे हैं। हालांकि, आरपीएफ के सुशील कुमार नामक इंस्पेक्टर ने कहा कि यह पुराना वीडियो पटना जंक्शन का नहीं है।