पटना हाईकोर्ट ने अपहरण के मामले में बिहार के पूर्व मंत्री कार्तिक कुमार को दी अग्रिम ज़मानत
पटना हाईकोर्ट ने अपहरण के मामले में बुधवार को बिहार के पूर्व कानून मंत्री कार्तिक कुमार को अग्रिम ज़मानत दे दी। दरअसल, कार्तिक कुमार 2014 के अपहरण के एक मामले में आरोपी हैं और उन्होंने अगस्त में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। दानापुर की एक अदालत ने 19 जुलाई को उनके खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट भी जारी किया था।