पटना हाईकोर्ट ने पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर निकाली भर्ती
पटना हाईकोर्ट ने पर्सनल असिस्टेंट के 36 पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए अभ्यर्थी हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसका पे स्केल ₹44,900-₹1,42,400 तक है और आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितंबर है। वहीं, आवेदकों को ग्रैजुएट होना व कंप्यूटर ऐप्लिकेशन में डिप्लोमा या 6 माह का सर्टिफिकेट कोर्स किया होना अनिवार्य है।