पटना-दिल्ली फ्लाइट में मांझी से मिले बिहार के सीएम नीतीश, हाथ जोड़कर किया अभिवादन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना-दिल्ली फ्लाइट में 'हम' के संरक्षक जीतन राम मांझी और बीजेपी नेता शाहनवाज़ हुसैन से मुलाकात की जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में नीतीश और मांझी हाथ जोड़कर एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए नज़र आ रहे हैं। हाल ही में मांझी ने नीतीश को ज़हरीला पदार्थ दिए जाने का दावा किया था।