पटरी पर उतरी केसरिया रंग की नई वंदे भारत ट्रेन, चेन्नई में हुआ ट्रायल

केसरिया व ग्रे रंग वाली नई वंदे भारत ट्रेन को शनिवार को चेन्नई की पटरी पर ट्रायल के लिए उतारा गया जिसका वीडियो सामने आया है। यह चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) द्वारा तैयार की गई 31वीं वंदे भारत ट्रेन है और इससे पहले नीले व सफेद रंग की वंदे भारत ट्रेनें चलाई गई थीं।

Load More