पटरी पर वीडियो बना रहे 2 युवकों व 1 युवती को यूपी में ट्रेन ने मारी टक्कर, तीनों की हुई मौत
पुलिस के अनुसार, गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में बुधवार रात रेलवे ट्रैक पर वीडियो बना रहे 2 युवकों व 1 युवती को ट्रेन ने टक्कर मार दी और तीनों की मौत हो गई। बकौल पुलिस, रेलवे ने बताया है कि तीनों ट्रेन को नहीं देख पाए थे जिसके चलते यह हादसा हुआ। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं।