पटरी से उतरे कन्नूर-बेंगलुरु एक्सप्रेस के 5 डिब्बे; सभी यात्री सुरक्षित

दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्ल्यूआर) ने बताया है कि शुक्रवार सुबह 3:50 बजे कन्नूर से बेंगलुरु जा रही कन्नूर-बेंगलुरु एक्सप्रेस के 5 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। हालांकि, ट्रेन में सवार सभी 2,348 यात्री सुरक्षित हैं। एसडब्ल्यूआर के मुताबिक, यह हादसा बेंगलुरु मंडल के टोपपुरू-सिवदी के बीच में हुआ जब अचानक से कुछ पत्थर पटरी पर आकर गिर गए।

Load More