पटाखे जलाने से मना करने पर मुंबई में 21 वर्षीय युवक की हुई हत्या, 2 नाबालिग हिरासत में
मुंबई में पटाखे जलाने से मना करने पर सोमवार को एक 21-वर्षीय युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
शिवाजी नगर पुलिस ने बताया कि मामले में 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। बकौल पुलिस, आरोपियों की उम्र 14, 15 और 12 वर्ष है।