पटियाला में आज सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं रहेंगी निलंबित
पंजाब सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक, पटियाला में शनिवार सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थाई रूप से निलंबित रहेंगी। शुक्रवार को पटियाला में शिवसेना और खालिस्तान समर्थक सिख संगठनों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। बकौल पुलिस, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा डेटा सेवाओं का दुरुपयोग किया जा सकता था।