पटियाला में मिली पूर्व मॉडल दिव्या का शव ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल की गई बीएमडब्ल्यू कार
गुरुग्राम के होटल में गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा का शव ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल की गई बीएमडब्ल्यू कार पटियाला (पंजाब) में मिली है। पुलिस अधिकारी अब भी दिव्या के शव की तलाश कर रहे हैं और इस मामले में होटल मालिक अभिजीत सिंह समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।