पटियाला सेंट्रल जेल में सिद्धू को मिला क्लर्क का काम, दिए जाएंगे ₹40-₹90 प्रति दिन

रोड रेज मामले में पटियाला सेंट्रल जेल में सज़ा काट रहे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को क्लर्क का काम दिया गया है। जेल अधिकारियों ने बताया कि सिद्धू ने मंगलवार से क्लर्क के तौर पर काम करना शुरू किया था। जेल नियमावली के अनुसार, 90 दिन की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें ₹40-₹90 प्रति दिन दिए जाएंगे।

Load More