पटियाला हाउस कोर्ट ने कॉनमैन सुकेश की दूसरे जज को केस ट्रांसफर करने की याचिका की खारिज
दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने ₹200 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग मामले में आरोपी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर की याचिका पर सुनवाई से इनकार करने के साथ उसकी न्यायिक हिरासत 31 मार्च तक बढ़ा दी है। बकौल कोर्ट, आरोपी को पीठासीन अधिकारी पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। सुकेश ने अपना केस दूसरे जज को ट्रांसफर करने की मांग की थी।