पटियाला हिंसा का मुख्य 'साज़िशकर्ता' बरजिंदर सिंह परवाना मोहाली से गिरफ्तार हुआ
पंजाब के पटियाला में हुई हिंसा के मुख्य 'साज़िशकर्ता' बरजिंदर सिंह परवाना को पुलिस ने रविवार को मोहाली से गिरफ्तार कर लिया। आईजी पटियाला मुखविंदर सिंह चिन्ना ने बतााया कि अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है, शुक्रवार को पटियाला में खालिस्तान विरोधी रैली के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी।