पटोले की कार को ट्रक के टक्कर मारने के मामले की हो जांच: चुनाव आयोग से महाराष्ट्र कांग्रेस
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर भंडारा में महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले की कार को ट्रक द्वारा टक्कर मारे जाने के मामले में जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि यह हादसा था या जानबूझकर रची गई कोई साज़िश थी।