पठानकोट के गांव में दिखे 7 संदिग्ध लोग, पुलिस ने एक संदिग्ध का स्केच किया जारी

पठानकोट (पंजाब) के फंगटोली नामक गांव में मंगलवार की देर रात एकसाथ करीब 7 संदिग्ध लोग देखे गए जिसके बाद पुलिस ने उनमें से एक का स्केच जारी किया है। बकौल रिपोर्ट्स, संदिग्धों ने एक महिला से उसके घर पर पानी मांगा और फिर जंगल की ओर चले गए। पुलिस ने कहा, "प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उनके पास गोला-बारूद नहीं था।"

Load More