'पठान' का नाम 'इंडियन पठान' होना चाहिए, अफगानी पठान से अलग हैं भारतीय मुस्लिम: कंगना
अभिनेत्री कंगना रनौत ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि फिल्म 'पठान' की स्टोरी लाइन के मुताबिक इसका नाम 'इंडियन पठान' होना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं मानती हूं कि भारतीय मुसलमान देशभक्त हैं और अफगानी पठानों से बहुत अलग हैं। भारत कभी अफगानिस्तान नहीं बन सकता। सभी जानते हैं कि अफगानिस्तान में क्या हो रहा है, वहां नर्क जैसे हालात हैं।"