'पठान' के लिए बॉडी बनाने के पीछे मेरी प्रेरणा ऋतिक रोशन थे: शाहरुख

ऐक्टर शाहरुख खान ने बुधवार को ट्विटर पर #आस्कएसआरके सेशन के दौरान बताया है कि फिल्म 'पठान' के लिए बॉडी बनाने के पीछे ऐक्टर ऋतिक रोशन उनकी प्रेरणा थे। शाहरुख ने 'पठान' में अपनी को-स्टार दीपिका पादुकोण को लेकर कहा, "वह बहुत अच्छी हैं।" वहीं, शाहरुख ने ऐक्टर थलापति विजय को लेकर कहा कि वह बहुत प्यारे हैं।

Load More